भारत के अन्य प्रमुख राजवंश
पुष्यभूति (गुप्त शासकों का सामंत)
थानेश्वर (वर्तमान हरियाणा)
वैश्य जाति
संस्थापक (उपाधि: परमभट्टारक, महाराजाधिराज)
पुत्र: राज्यवर्धन, हर्षवर्धन | पुत्री: राज्यश्री
अल्पकालिक शासन
देवगुप्त और शशांक द्वारा मारे गए
सर्वाधिक शक्तिशाली शासक (शासन: 606–647 ई.)
राजधानी थानेश्वर से कन्नौज स्थानांतरित
| पद / अधिकारी | कार्य / विभाग |
|---|---|
| भुक्ति / विषय | क्रमशः प्रांत और जिला |
| ग्रामाक्षपटलिक | ग्राम शासन का प्रधान |
| भंडि | प्रधान अमात्य |
| अवंती | विदेश सचिव या महासंधिविग्रहक |
| सिंहनाद | प्रधान सेनापति |
| कुंतल | अश्वारोही सेना का सर्वोच्च अधिकारी |
| स्कंदगुप्त | गज सेना का प्रधान |
स्थापना 8वीं शताब्दी के मध्य में गोपाल द्वारा की गई। यह वंश बिहार और बंगाल में 8वीं से 12वीं शताब्दी तक सक्रिय रहा।
संस्थापक, बौद्ध अनुयायी, ओदंतपुरी मठ का निर्माण।
विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना, नालंदा हेतु 200 ग्राम सोना दान।
मुंगेर को राजधानी बनाया, नालंदा विहार हेतु 5 गाँव अनुदान दिए।
पाल वंश का दूसरा संस्थापक, राजेंद्र चोल का आक्रमण।
अंतिम शक्तिशाली शासक, कैवर्त विद्रोह का सामना किया।
संस्थापक: सामंतसेन। इस वंश ने बंगाल में रूढ़िवादी हिंदू धर्म और कुलीन प्रथा का पुनरुद्धार किया।
| शासक | शासनकाल | प्रमुख विशेषताएँ व रचनाएँ |
|---|---|---|
| विजयसेन | 1095-1158 ई. | शैव अनुयायी, उपाधि 'अरिराजवृषभशंकर', देवपाड़ा प्रशस्ति में विजयों का वर्णन। |
| बल्लालसेन | 1158-1178 ई. | कुलीन प्रथा के प्रवर्तक, ग्रंथ: 'दानसागर' तथा 'अद्भुतसागर'। |
| लक्ष्मणसेन | 1178-1205 ई. | राजधानी लखनौती, दरबार में जयदेव (गीतगोविंद) एवं धोयी (पवनदूत) को संरक्षण। |
स्थापक नान्यदेव (1097 ई.)। अंतिम शासक हरि सिंह देव, जिनके समय नेपाल में तलेजु देवी पूजा की शुरुआत हुई।
तिरहुत पर मुसलमानों के अधिकार के बाद स्थापित। महाराजा शिव सिंह के संरक्षण में मैथिल कवि विद्यापति ने 'कीर्तिलता' रची।
जनजातीय राजवंश (शाहाबाद, सारण, पलामू)। महान शासक मेदिनी राय; फूलचंद द्वारा जगदीशपुर मेला शुरू किया गया।
सिकंदर लोदी द्वारा मुंगेर क्षेत्र घोषित। बहार खां नूहानी (सुल्तान मोहम्मद शाह नूहानी) ने स्वतंत्र सत्ता स्थापित की।
थानेश्वर का पुष्यभूति (वर्धन) वंश
- पुष्यभूति राजवंश एक प्राचीन भारतीय राजवंश था, जिसे वर्धन राजवंश के नाम से भी जाना जाता है, इसने 6वीं और 7वीं शताब्दी ई. के दौरान उत्तर भारत के इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
- पुष्यभूति राजवंश की उत्पत्ति थानेश्वर (वर्तमान हरियाणा) में हुई थी। यह वंश सम्राट हर्ष के समय में भारतीय साहित्य, संस्कृति और धर्म में अपने योगदान के लिए प्रख्यात है।
- गुप्त साम्राज्य के पतन और उसके स्थान पर वैकल्पिक साम्राज्य के अभाव के परिणामस्वरूप उत्तरी भारत की राजनीतिक व्यवस्था ध्वस्त हो गयी। उस समय इस वंश का प्रभाव उत्तर भारत में देखा गया, यह उस समय सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण और शक्तिशाली सिद्ध हुआ।
- इस वंश का संस्थापक पुष्यभूति था, जो गुप्त शासकों का सामंत था। इस राजवंश ने हूण शासकों से संघर्ष कर साम्राज्य को सुरक्षित कर प्रसिद्धि प्राप्त की, तत्पश्चात स्वयं को स्वतंत्र घोषित कर दिया था। पुष्यभूति राजवंश को वैश्य जाति से संबंधित माना जाता है।
- इस वंश में पुष्यभूति और प्रभाकरवर्धन के बीच कई अज्ञात शासक हुए, जिनमें नरवर्धन, आदित्यवर्धन आदि के नाम मिलते हैं।
प्रमुख शासक
प्रभाकरवर्धन
- वर्धन वंश की शक्ति और प्रतिष्ठा के संस्थापक प्रभाकरवर्धन थे। उनकी उपाधियों, परमभट्टारक और महाराजाधिराज, से स्पष्ट होता है कि वे एक सार्वभौमिक और शक्तिशाली राजा थे। 'हर्षचरित' में प्रभाकरवर्धन को 'हूण हरिण केसरी' कहा गया है।
- इस वंश के प्रभाकरवर्धन के दो पुत्र राज्यवर्धन एवं हर्षवर्धन तथा एक पुत्री राज्यश्री थी। उनकी प्रमुख रानी यशोमती थीं।
- उन्होंने अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए अपनी पुत्री राज्यश्री का विवाह कन्नौज के मौखरि वंश के शासक ग्रहवर्मा के साथ किया था, परंतु मालवा के शासक देवगुप्त ने गोंड नरेश शशांक की सहायता से कन्नौज पर आक्रमण कर गृहवर्मा की हत्या कर दी थी।
राज्यवर्धन
- प्रभाकरवर्धन के बाद, राज्यवर्धन शासक बना। उसने अधिक समय तक शासन नहीं किया। देवगुप्त द्वारा ग्रहवर्मा की हत्या कर राज्यश्री को बंदी बना लिया गया। राज्यवर्धन अपनी बहन राज्यश्री को बचाने के प्रयास में, मालवराज देवगुप्त और गौड़ शासक शशांक के हाथों मारा गया। राज्यश्री को कन्नौज में गिरफ्तार कर लिया गया। गौड़ शासक शशांक द्वारा राज्यवर्धन की हत्या किए जाने के पश्चात हर्षवर्धन शासक बना।
हर्षवर्धन
- वह वर्धन वंश का सबसे शक्तिशाली शासक था, प्रारंभ में उसकी राजधानी थानेश्वर थी। वह राज्यवर्धन की मृत्यु के बाद 606 ई. में 16 वर्ष की अवस्था में शासक बना। उसने राज्य प्राप्त करते ही अपने भाई के हत्यारे गौड़ नरेश को दण्ड देने की ठानी और सेना सहित प्रस्थान किया, किन्तु रास्ते में राज्यश्री के कारागार से भागने तथा विंध्याचल पहुँचने का समाचार मिला। उसने तत्काल अपनी बहन को आचार्य दिवाकरमित्र की सहायता से ढूंढ लिया और उन्हें सती होने से बचाया। हर्ष उसे वापस कन्नौज ले आया।
- कन्नौज के मंत्रियों और राज्यश्री की सहमति से हर्ष कन्नौज का शासक बना तथा उसने अपनी राजधानी थानेश्वर से कन्नौज स्थानांतरित कर ली। उसने 606 ई. से 647 ई. तक शासन किया।
- ह्वेनसांग ने अपने विवरण में उसे शिलादित्य के नाम से संबोधित किया है। उसने परमभट्टारक, महाराजाधिराज, सकलोत्तरापथेश्वर, चक्रवर्ती, सार्वभौम, परमेश्वर, परममाहेश्वर आदि उपाधियाँ धारण की थी, जिससे स्पष्ट होता है कि उसका साम्राज्य सामंती संगठन पर आधारित था।
- गुप्तों के पतन के पश्चात उत्तर भारत में उनके सम्पूर्ण साम्राज्य का राजनीतिक विकेंद्रीकरण हो चुका था, किन्तु हर्षवर्धन के राज्यारोहण के बाद इसका एकीकरण प्रारंभ हुआ। हर्षवर्धन ने उत्तर भारत के विशाल भू-भाग को अपने साम्राज्य के अंतर्गत संगठित किया।
हर्ष का शासनकाल
- हर्ष का साम्राज्य उत्तर में हिमालय से लेकर दक्षिण में नर्मदा नदी तथा विंध्य पर्वत तक, पूर्व में ब्रह्मपुत्र से लेकर पश्चिम में सौराष्ट्र एवं काठियावाड़ तक विस्तृत था। उसके साम्राज्य में संभवतः सम्पूर्ण उत्तर भारत शामिल था।
- हर्ष ने गौड़ शासक शशांक को पराजित किया। उसने मगध के शासक कामरूप और माधवगुप्त के शासक भास्करवर्मन के साथ मित्रता स्थापित की।
- नर्मदा नदी के तट पर हर्ष और चालुक्य शासक पुलकेशिन II के बीच 632 ईस्वी में संघर्ष हुआ था। ह्वेनसांग के वर्णन और ऐहोल शिलालेख से ज्ञात होता है कि हर्ष संभवतः इसमें पराजित हुआ था।
- ह्वेनसांग के विवरण के अनुसार, उसने उत्तर भारत के अन्य पाँच राजाओं को भी अपने अधीन कर लिया। इनमें पंजाब, कन्नौज, गौड़ या बंगाल, मिथिला और उड़ीसा (वर्तमान ओडिशा) के शासक शामिल थे।
- हर्ष ने कश्मीर पर आक्रमण किया और वहां से गौतम बुद्ध का दांत लाया, जिसे कन्नौज के पास एक संघाराम में स्थापित किया।
- हर्ष ने वल्लभी के शासक 'ध्रुवसेन द्वितीय' से अपनी पुत्री का विवाह कर मैत्री संबंध स्थापित किया।
- हर्ष ने दक्षिण अभियान, कश्मीर अभियान के पश्चात किए। उसने नर्मदा नदी के दक्षिण में कुंतल, चोल और काँची राज्य पर विजय प्राप्त की थी।
- उसका कोई उत्तराधिकारी नहीं था। उसकी मृत्यु के बाद उत्तर भारत में पुनः अराजकता फैल गई तथा कन्नौज पर अर्जुन नामक किसी स्थानीय शासक ने अधिकार कर लिया।
- भंडि - प्रधान अमात्य
- अवंती - विदेश सचिव या महासंधिविग्रहक
- सिंहनाद - प्रधान सेनापति
- कुंतल - अश्वारोही सेना का सर्वोच्च अधिकारी
- स्कंदगुप्त - गज सेना का प्रधान
- राजस्थानीय - वायसराय या गवर्नर
- उसके समय में राज्य को सर्वाधिक आय भूमि से होती थी। उसके शासनकाल में उपज का 1/6 भाग राजस्व के रूप में वसूल किया जाता था। उसके समय कर वसूलने वाला अधिकारी 'भोगिक' तथा जमीन का लेखा-जोखा रखने वाला अधिकारी 'पुस्तपाल' कहलाता था। 'हर्षचरित' में सिंचाई के साधन के रूप में तुलायंत्र (जलपंप) का उल्लेख मिलता है। हर्ष के समय में मथुरा सूती वस्त्रों के निर्माण के लिये प्रसिद्ध था।
- वर्धन वंश के सभी शासक भगवान शिव और सूर्य के उपासक थे। हर्ष धर्मसहिष्णु शासक था। प्रारंभ में हर्ष शिव का परम भक्त था, परंतु चीनी यात्री ह्वेनसांग से मिलने के बाद उसने बौद्ध धर्म की महायान शाखा को राजाश्रय दिया तथा वह पूर्णतः बौद्ध बन गया।
- महायान सिद्धांतों के प्रचार के लिए उन्होंने कन्नौज और प्रयाग में महासम्मेलन बुलाया। वह प्रत्येक पाँचवें वर्ष प्रयाग में 'महामोक्ष परिषद' का आयोजन करता था। उसमें बुद्ध, सूर्य और शिव की पूजा की जाती थी। कुंभ मेले को प्रारंभ करने का श्रेय हर्षवर्धन को ही दिया जाता है। उसके समय में नालंदा महाविहार महायान बौद्ध धर्म की शिक्षा का मुख्य केंद्र था।
- हर्षवर्धन ने साहित्य को राजाश्रय प्रदान किया था, क्योंकि वह स्वयं भी एक साहित्यकार था। उसने स्वयं तीन नाटकों- 'प्रियदर्शिका', 'रत्नावली', 'नागानंद' की रचना की, परंतु इतिहासकारों ने कहीं-कहीं इन रचनाओं को लिखने का श्रेय 'धावक' नामक कवि को दिया है।
- हर्षवर्धन के दरबार में बहुत से विद्वान थे, जिन्होंने कुछ ग्रंथों की रचना की थी। जिनमें बाणभट्ट ने हर्षचरित एवं कादंबरी, मयूर ने सूर्यशतक नामक ग्रंथ की रचना की।
- हर्षवर्धन के दरबार में जयसेन नामक विद्वान था, जो स्वयं को कालिदास एवं भास के समकक्ष बताता था।
पुष्यभूति राजवंश का पतन
- हर्ष की मृत्यु के पश्चात कन्नौज विभिन्न शक्तियों का केंद्र बन गया। आठवीं शताब्दी में कन्नौज पर अधिकार करने के लिये त्रिपक्षीय संघर्ष हुआ। कन्नौज में तीन बड़ी शक्तियों- पाल, प्रतिहार एवं राष्ट्रकूट, के बीच संघर्ष आरंभ हो गया। यह संघर्ष लगभग 200 वर्षों तक चला।
- कन्नौज पर स्वामित्व के लिये संघर्ष का आरंभ पाल शासक धर्मपाल ने किया था। इस त्रिपक्षीय संघर्ष का कोई निर्णायक परिणाम नहीं निकला। यह संघर्ष अनेक चरणों में संपन्न हुआ। प्रथम चरण में पाल शासक धर्मपाल, प्रतिहार शासक वत्सराज तथा राष्ट्रकूट शासक ध्रुव सम्मिलित हुए। त्रिपक्षीय संघर्ष के फलस्वरूप कन्नौज पर अंतिम रूप से गुर्जर प्रतिहार शासकों का अधिकार हो गया।
चीनी यात्री ह्वेनसांग
- वह हर्षवर्धन के शासनकाल में स्थल मार्ग से भारत आया। वह नालंदा (बिहार) के बौद्ध विश्वविद्यालय में पढ़ने और भारत से बौद्ध ग्रंथों का संग्रह करने के उद्देश्य से आया था। वह 645 ईस्वी में चीन वापस लौटा। उसने लगभग 15 वर्ष भारत में व्यतीत किए। उसे 'यात्रियों का राजकुमार' तथा 'वर्तमान शाक्यमुनि' कहा जाता है।
- ह्वेनसांग ने 'सी-यू-की' नामक ग्रंथ लिखा। उसने भारतीय समाज के चार वर्णों में विभक्त होने, ब्राह्मण को सर्वोच्च मानने जबकि किसानों के शूद्र होने का वर्णन किया है।
बंगाल का पाल वंश
- यह पूर्व-मध्यकालीन राजवंश था। जब हर्षवर्धन के शासनकाल के बाद समस्त उत्तरी भारत में गहरा राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया था, तब बिहार, बंगाल और उड़ीसा के सम्पूर्ण क्षेत्र में पूरी तरह अराजकता फैल गई। उसी समय गोपाल, एक स्थानीय सरदार, ने बंगाल को एक स्वतन्त्र राज्य घोषित किया और जनता ने गोपाल को सिंहासन पर आसीन किया।
- इस वंश ने भारत के बिहार और बंगाल में 8वीं से 12वीं शताब्दी तक शासन किया। इसके संस्थापक गोपाल, एक स्थानीय सरदार थे।
- संपूर्ण बंगाल, बिहार तथा कन्नौज तक इस वंश के शासकों ने अपना साम्राज्य विस्तार कर रखा था। इनका साम्राज्य खाड़ी से लेकर दिल्ली तथा जालंधर से लेकर विंध्य पर्वत तक फैला हुआ था।
प्रमुख शासक
गोपाल प्रथम
- आठवीं शताब्दी के मध्य में लोगों ने गोपाल को राजा बनाया। उसने 750-770 ई. तक शासन किया। इसी समय 750 ई. में उसने बंगाल में पाल वंश की स्थापना की थी।
- वह बौद्ध धर्म का अनुयायी था। उसने एक मठ का निर्माण 'ओदंतपुरी' में करवाया था। इस तथ्य का प्रमाण इतिहासकार तारानाथ के वर्णन में मिलता है।
धर्मपाल
- गोपाल प्रथम का उत्तराधिकारी धर्मपाल था। उसने 770-810 ई. तक शासन किया।
- धर्मपाल को इसके लेखों में परम सौगात तथा अन्य लेखों में विक्रमशील कहा गया है।
- उसने बंगाल को उत्तरी भारत के प्रमुख राज्यों की श्रेणी में स्थापित किया तथा वह कन्नौज के त्रिकोणात्मक संघर्ष में उलझा रहा। उसने कन्नौज के शासक इंद्रायुध को परास्त कर चक्रायुध को अपने संरक्षण में कन्नौज की गद्दी पर बैठाया। गुजराती कवि सोड्डल ने उसे 'उत्तरापथ स्वामी' की उपाधि से संबोधित किया।
- धर्मपाल एक उत्साही बौद्ध समर्थक था। उसने बिहार के साथ-साथ बांग्लादेश के सोमपुरी में प्रसिद्ध विहारों की स्थापना करवाई। प्रसिद्ध बौद्ध लेखक, हरिभद्र, उसकी राजसभा में थे। धर्मपाल ने बहुत से बौद्ध मठों का निर्माण करवाया। उसने विक्रमशिला विश्वविद्यालय (भागलपुर, बिहार) की स्थापना करवाई तथा नालंदा विश्वविद्यालय के व्यय के लिए 200 ग्राम सोना दान में दिये।
देवपाल
- धर्मपाल के बाद देवपाल शासक बना। उसने 810-850 ई. तक शासन किया तथा उसने विस्तारवादी नीति का अनुसरण करते हुए मुंगेर को अपनी राजधानी बनाया।
- अरबी यात्री सुलेमान ने अपने यात्रा विवरण में उसे प्रतिहार राष्ट्रकूट शासकों से अधिक शक्तिशाली बताया था।
- देवपाल बौद्ध धर्म के आश्रयदाता के रूप में प्रसिद्ध हुआ। जावा के शासक बालपुत्रदेव के आग्रह पर देवपाल ने नालंदा में एक विहार की देख-रेख हेतु पाँच गाँव अनुदान में दिये।
- देवपाल के पश्चात पाल शासकों का साम्राज्य बंगाल एवं बिहार तक ही सीमित रह गया। उसके बाद विग्रहपाल, नारायणपाल, राज्यपाल, गोपाल द्वितीय, विग्रहपाल द्वितीय आदि शासक हुए।
महिपाल प्रथम
- कुछ समय पश्चात पाल वंश में महिपाल प्रथम नामक शासक हुआ। उसने 978-1038 ई. तक शासन किया। उसे पाल वंश का दूसरा संस्थापक माना जाता है।
- वह योग्य एवं विस्तारवादी नीति का अनुसरण करने वाला शासक था। उसने अपनी महत्त्वाकांक्षाओं को पूर्ण करते हुए पालों की शक्ति पुनर्स्थापित की।
- उसके समय राजेंद्र चोल नामक शासक ने बंगाल पर आक्रमण किया तथा पाल शासक को पराजित कर दिया।
- उसने बौद्ध भिक्षु अतिसा के नेतृत्व में एक धर्म प्रचारक मंडल तिब्बत भेजा था।
रामपाल
- रामपाल को इस वंश का अंतिम शक्तिशाली शासक माना जाता है। उसने 1077-1120 ईस्वी तक बंगाल एवं बिहार क्षेत्र में शासन किया।
- संध्याकरनंदी द्वारा रचित 'रामपाल चरित' पुस्तक में उसके शासनकाल में कैवर्तों के द्वारा विद्रोह किए जाने का उल्लेख मिलता है।
- रामपाल के निधन के बाद गहड़वालों ने बिहार में शाहाबाद और गया तक राज्य विस्तार किया था।
- रामपाल के बाद कुमारपाल, गोपाल तृतीय तथा मदनपाल द्वारा शासन किए जाने की जानकारी भी विभिन्न स्रोतों से मिलती है।
पालकालीन संस्कृति
- बौद्ध धर्म के अनुयायी पाल शासकों के समय संतरक्षित, धर्मस्वामी और दीपंकर नामक विद्वानों ने तिब्बत की यात्रा की थी। बौद्ध धर्म के महायान और वज्रयान संप्रदायों के प्रभावों से पाल शासनकाल में मूर्तिकला का विकास हुआ।
- पाल कलाकार कांस्य मूर्तियाँ बनाने में सिद्धहस्त थे। इस कला के प्रमुख केंद्र नालंदा, बोधगया एवं कुर्किहार में स्थित थे।
- पाल शासकों का संरक्षण जीमूतवाहन को प्राप्त था। उन्हें हिंदू काव्य 'दायभाग' का जन्मदाता माना जाता है।
बंगाल का सेन वंश
- बंगाल में पाल वंश के पतन के पश्चात 11वीं और 12वीं शताब्दी में बंगाल में शासन करने वाला भारतीय राजवंश सेन राजवंश था। इस वंश का संस्थापक सामंतसेन को माना जाता है। उसने 'राढ़' नामक स्थान पर सेन वंश की स्थापना की थी।
- सेन वंश के पूर्वज दक्षिण भारत से आए थे और 11 वीं शताब्दी के आरंभ में वे दक्षिण-पश्चिमी बंगाल में सरदार के रूप में स्थापित हुए।
- 11 वीं शताब्दी के मध्य में, उन्होंने स्वयं को स्वतंत्र घोषित कर अपना साम्राज्य स्थापित किया। उनके उत्तराधिकारी विजयसेन ने पाल साम्राज्य के खंडहरों पर एक साम्राज्य बनाया, जिसने पूरे बंगाल और उत्तरी बिहार पर नियंत्रण हासिल कर लिया।
- बंगाल में सेन वंश के शासन ने रूढ़िवादी हिंदू धर्म का उल्लेखनीय पुनरुद्धार किया। पालों के बौद्ध प्रभाव के कारण जाति व्यवस्था शिथिल हो गई थी, जिसे पुनर्स्थापित किया गया।
प्रमुख शासक
विजयसेन
- वह सेन वंश का प्रथम महान शासक तथा सामंतसेन का उत्तराधिकारी था। उसने 1095-1158 ई. तक शासन किया।
- वह शैव धर्म का अनुयायी था, जिसकी पुष्टि 'अरिराजवृषभशंकर' नामक उसकी उपाधि से की जा सकती है। इसके अतिरिक्त, उसने परमेश्वर, परमभट्टारक तथा महाराजाधिराज आदि की उपाधियाँ भी धारण की थीं।
- उसकी विजयपुरी और विक्रमपुर नामक दो राजधानियाँ थीं।
- विजयसेन की विजयों का उल्लेख कवि धोयी द्वारा रचित देवपाड़ा प्रशस्ति लेख में मिलता है, जिसमें लिखा है कि उसने नेपाल एवं मिथिला के शासकों को पराजित किया था।
- श्री हर्ष नामक कवि ने विजयसेन से प्रभावित होकर उसके जीवन पर आधारित 'विजयप्रशस्ति' नामक काव्य की रचना की थी।
बल्लालसेन
- विजयसेन का उत्तराधिकारी बल्लालसेन था। उसने 1158-1178 ई. तक शासन किया।
- उसने निःशंकशंकर, परमभट्टारक, गौड़ेश्वर, परममाहेश्वर, महाराजाधिराज जैसी उपाधियाँ धारण की थीं।
- बल्लाल का अधिकार मिथिला और उत्तरी बिहार पर होने संबंधी जानकारी हमें 'लघुभारत' एवं 'बल्लालचरित' ग्रंथ से प्राप्त होती है। इसके अतिरिक्त, उसका साम्राज्य विस्तार राधा, वारेंद्र, बागडी एवं बंगाल नामक अन्य 4 प्रांतो में भी था।
- उसे बंगाल में कुलीन प्रथा तथा जाति प्रथा को संगठित करने का श्रेय प्राप्त है। उसे ब्राह्मणों और कायस्थों में कुलीन प्रथा का प्रवर्तक माना जाता है।
- वह एक विद्वान था। उसने जीवन के अंतिम समय में संन्यास ले लिया तथा उसने 'दानसागर' तथा 'अद्भुतसागर' नामक ग्रंथों की रचना की। वह 'अद्भुतसागर' ग्रंथ को पूर्ण नहीं कर पाया। उसने अनेक विद्वानों को संरक्षण प्रदान किया था।
लक्ष्मण सेन
- वह बल्लालसेन का उत्तराधिकारी था। उसने 1178-1205 ई. तक शासन किया।
- उसका साम्राज्य विस्तार संपूर्ण बंगाल में था। उसने अपनी राजधानी गौड़ के अतिरिक्त एक अन्य राजधानी लक्ष्मणवती (लखनौती) की भी स्थापना की थी।
- वह वैष्णव धर्म का अनुयायी था। उसने 'परमभागवत' की उपाधि धारण की थी। उसने 'लक्ष्मण संवत्' भी चलवाया था।
- उसने गहड़वाल शासक जयचंद को पराजित किया।
- मिन्हाज की 'तबकात-ए-नासिरी' के अनुसार, बख्तियार खिलजी ने 1202 ई. में उसकी राजधानी लखनौती पर आक्रमण कर नष्ट कर दिया था।
- वह भी विद्वान था। उसने बल्लालसेन के अधूरे ग्रंथ 'अद्भुतसागर' को पूरा किया। लक्ष्मणसेन साहित्य के महान संरक्षक थे। उसके दरबार में 'पवनदूत' के लेखक धोयी, 'गीतगोविंद' के लेखक जयदेव, 'ब्राह्मणसर्वस्व' के रचयिता हलायुध आदि को संरक्षण प्राप्त था।
- हलायुध उसका प्रधान न्यायाधीश तथा मुख्यमंत्री था, जबकि श्रीधरदास उसका दरबारी कवि था।
- लक्ष्मणसेन की मृत्यु के बाद पूर्वी बंगाल में सेन राजाओं ने कुछ दशकों तक शासन करना जारी रखा, लेकिन बंगाल में मुख्य राजनीतिक सत्ता मुसलमानों के हाथों में चली गई।
कर्नाट वंश
- नान्यदेव - उसने 1097 ई. में मिथिला में कर्नाट वंश की स्थापना, पाल वंश के शासक रामपाल के शासनकाल के समय की थी। उस समय नेपाल भी इसी क्षेत्र में शामिल था।
- नान्यदेव ने 'कर्नाटकुल भूषण' की उपाधि धारण की थी।
- गंगदेव- वह नान्यदेव का उत्तराधिकारी तथा योग्य प्रशासक था। उसकी राजधानी सिमरांवगढ़ (वर्तमान नेपाल) में थी। बंगाल पर सफल आक्रमण के कारण गंगदेव को 'गौड़ध्वज' कहा जाता था।
- नरसिंह देव- इसका साम्राज्य तिरहुत और दरभंगा क्षेत्रों पर विस्तृत था। उसके समय बिहार में बख्तियार खिलजी ने आक्रमण किया, जिसे उसने उपहार देकर संतुष्ट किया था।
- राम सिंह- उसके समय में मिथिला राज पर तुगरिल तुगन ने असफल सैनिक अभियान किया। इसकी जानकारी हमें तिब्बती यात्री धर्मस्वामिन के यात्रा विवरण से मिलती है।
- हरि सिंह- हरि सिंह देव इस वंश का अंतिम शासक था। उसके समय ग्यासुद्दीन तुगलक का बंगाल अभियान हुआ। उसमें पराजित होने के बाद हरि सिंह नेपाल चला गया। उसे नेपाल में तलेजु नामक देवी की पूजा की परंपरा की शुरुआत का श्रेय प्राप्त है।
- हरि सिंह के वंशज लगभग 1393 ई. तक अपने अस्तित्व के लिए संघर्षरत रहे, लेकिन 14वीं सदी के अंतिम दशक तक उनका पतन हो गया।
- हरि सिंह के बाद मति सिंह, शक्ति सिंह और श्याम सिंह शासक हुए। उनका शासन निचले मैदानी क्षेत्र से तिरहुत तराई क्षेत्र (पूर्णिया से चम्पारण) तक विस्तृत था।
वैनवार वंश
- फिरोज तुगलक द्वारा 14वीं सदी में तिरहुत पर मुसलमानों के अधिकार के पश्चात वैनवार वंश नामक एक नए राजवंश की स्थापना की गई।
- वैनवार वंश के शासकों में महाराजा शिव सिंह का नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय है। वे साहित्य के संरक्षक थे। उनके ही संरक्षण में मैथिल कवि विद्यापति ने अपने काव्य 'कीर्तिलता' की रचना की थी।
चेरो राजवंश
- पाल वंश के पतन के पश्चात चेरो राजवंश का उदय हुआ। यह एक जनजातीय राजवंश था।
- इस वंश के शासकों ने लगभग 300 वर्षों तक शासन किया। उनका साम्राज्य विस्तार शाहाबाद, सारण, चम्पारण, मुजफ्फरपुर एवं पलामू जिलों में था।
- शाहाबाद में उनके चार राज्य घुघुलिया, भोजपुर, चैनपुर और सासाराम थे।
- इसमें से घुघुलिया राज्य पर इनके सरदार का नियंत्रण था, जिसका मुख्यालय बिहिया था।
- इनके भोजपुर नामक राज्य पर राजा सीताराम राय का नियंत्रण था, जिसका मुख्यालय तिरावन में स्थित था।
- इनके चैनपुर नामक राज्य पर राजा सलाबाहीम का नियंत्रण था, जिसका मुख्यालय वर्तमान कैमूर जिले का चैनपुर था।
- इनके सासाराम नामक राज्य पर राजा फूलचंद का नियंत्रण था, जिसका मुख्यालय देव मार्कण्डेय था।
- फूलचंद को ही जगदीशपुर मेले को शुरू करने का श्रेय प्राप्त है।
- पलामू के चेर राजाओं में सबसे महान शासक मेदिनी राय था, जिसका राज्य गया, दाउदनगर एवं अरवल तक विस्तृत था। मेदिनी राय के पश्चात उसका पुत्र प्रताप राय राजा बना, जिसके शासनकाल में तीन मुगल आक्रमण हुए और अंततः 1660 ई. में चेरो को मुगल साम्राज्य में मिला लिया गया।
नूहानी वंश
- 1504 में बंगाल के शासकों के साथ संधि करके सिकंदर लोदी ने मुंगेर के क्षेत्र को बिहार और बंगाल की सीमा रेखा घोषित कर दिया तथा दरिया खां नूहानी को बिहार का प्रभारी शासक नियुक्त किया।
- दरिया खां नूहानी के पश्चात उसका पुत्र बहार खां नूहानी बिहार का शासक बना। उसने पानीपत के प्रथम युद्ध के बाद सुल्तान मोहम्मद शाह नूहानी की उपाधि धारण कर बिहार में स्वतंत्र सत्ता की स्थापना की।
- इसके पश्चात उसका अल्पवयस्क पुत्र जलालुद्दीन उर्फ जलाल खां शासक नियुक्त हुआ। उसी के समय शेरशाह का उत्थान प्रारम्भ हुआ।
दोस्तों, हमें उम्मीद है कि इस लेख में दी गई जानकारी आपके लिए मददगार साबित हुई होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सही और सटीक जानकारी होना बहुत जरूरी है। ऐसे ही महत्वपूर्ण टॉपिक्स को आसान भाषा में पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट WWW.BIHARGK.IN पर नियमित रूप से विजिट करते रहें। इस लेख को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें!

Comments
Post a Comment