बिहार का सामान्य परिचय
बिहार का सामान्य परिचय केवल भौगोलिक सीमाओं और आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि सदियों पुरानी सांस्कृतिक धरोहर और गौरवशाली अतीत का एक जीवंत सफरनामा है। 'शतपथ ब्राह्मण' के प्राचीन उल्लेखों और बौद्ध भिक्षुओं के 'विहार' की शांत गूंज से लेकर मगध के उत्कर्ष, मध्यकालीन सल्तनत के उतार-चढ़ाव और आधुनिक राज्य के रूप में इसके गठन तक, इस पावन भूमि ने इतिहास के कई स्वर्णिम अध्याय लिखे हैं। इस विशेष लेख में आपको 'बिहार' शब्द की उत्पत्ति, तीन प्रमुख महाजनपदों के वैभवशाली विस्तार, बंगाल से विभाजन की ऐतिहासिक यात्रा और वर्तमान बिहार की सटीक भौगोलिक स्थिति की पूरी और प्रामाणिक जानकारी पढ़ने को मिलेगी।
📖 1. 'बिहार' शब्द की उत्पत्ति एवं प्राचीन परिचय
मूल शब्द (तत्सम)
विहार (Vihara)
अर्थ: बौद्ध भिक्षुओं का निवास स्थान (बौद्ध मठ)
➔
⬇
तद्भव रूप
बिहार (Bihar)
6ठीं शताब्दी ई.पू. में बौद्ध धर्म के उदय का प्रमुख केंद्र
➔
⬇
प्रथम साहित्यिक प्रमाण
ऐतिहासिक ग्रंथ
क्षेत्र की जानकारी: शतपथ ब्राह्मण
'बिहार' शब्द: तबकात-ए-नासिरी
'बिहार' शब्द: तबकात-ए-नासिरी
🏛️ 2. प्राचीन काल: महाजनपद एवं राजनैतिक विस्तार
वैदिक स्रोत
शतपथ ब्राह्मण
शुक्ल यजुर्वेद का ब्राह्मण ग्रन्थ, जिससे प्राचीन बिहार के विषय में पहली जानकारी मिलती है।
16 में से 3 महाजनपद
बिहार के 3 महाजनपद
1. मगध
2. वज्जि
3. अंग
2. वज्जि
3. अंग
प्रथम राजनैतिक विस्तार
हर्यक वंश (बिम्बिसार)
मगध सम्राट बिम्बिसार ने राजनैतिक शक्तियों का विस्तार प्रारंभ किया (स्रोत: बौद्ध ग्रंथ)।
मध्यकालीन स्रोत
तबकात-ए-नासिरी
लेखक: मिनहाज-ए-सिराज। इसी पुस्तक में 'बिहार' शब्द का पहला प्रयोग मिलता है।
⚔️ 3. मध्यकाल से ब्रिटिश काल का घटनाक्रम (Flowchart)
12वीं शताब्दी (अंतिम दशक)
बख्तियार खिलजी
बिहार जीतने वाला पहला तुर्की/मुस्लिम शासक
➔
⬇
दिल्ली सल्तनत
इल्तुतमिश
प्रथम बार सल्तनत के अधीन; मलिकजानी पहला सूबेदार नियुक्त
➔
⬇
अफगान काल
शेरशाह सूरी
बिहार को एक 'सूबे' के रूप में मान्यता मिली
➔
⬇
1580 ई. (मुगल काल)
सम्राट अकबर
बिहार को जीतकर पहली बार एक प्रांत का दर्जा दिया
➔
⬇
1764 ई.
बक्सर का युद्ध
अंग्रेजों की विजय; आजादी (1947) तक ब्रिटिश अधिकार
🗓️ 4. आधुनिक बिहार का गठन एवं विभाजन
12 दिसम्बर, 1911
दिल्ली दरबार
बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग करने की घोषणा
➔
⬇
22 मार्च, 1912
बिहार का गठन
उड़ीसा सहित बंगाल से अलग (22 मार्च = बिहार दिवस)
➔
⬇
अप्रैल, 1936
प्रथम विभाजन
बिहार से अलग होकर 'उड़ीसा' नया प्रांत बना
➔
⬇
15 नवम्बर, 2000
द्वितीय विभाजन
दक्षिण बिहार से अलग होकर 'झारखण्ड' नया राज्य बना
🌍 5. वर्तमान बिहार: भौगोलिक स्थिति एवं विस्तार
| भौगोलिक मानदंड | आंकड़े / विवरण | विशेष तथ्य (2011 जनगणना अनुसार) |
|---|---|---|
| कुल क्षेत्रफल | 94,163 वर्ग किमी. | झारखण्ड विभाजन (2000) के पश्चात वर्तमान स्वरूप |
| क्षेत्रफल में स्थान | 12वां (राज्यों में) | केन्द्र शासित प्रदेश (UT) सहित 13वां स्थान |
| अक्षांशीय विस्तार | 24°20'10" N से 27°31'15" N | उत्तरी गोलार्द्ध में विस्तार |
| देशान्तरीय विस्तार | 82°19'50" E से 88°17'40" E | पूर्वी देशान्तर में विस्तार |
⬆️ उत्तर (North)
नेपाल (अंतर्राष्ट्रीय सीमा)
⬅️ पश्चिम (West)
उत्तर प्रदेश
📍 बिहार की चौहद्दी
➡️ पूर्व (East)
पश्चिम बंगाल
⬇️ दक्षिण (South)
झारखण्ड
बिहार शब्द का अर्थ
- प्राचीन काल से ही बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है। प्राचीन काल में बिहार के विषय में हमें पहली जानकारी “शतपथ ब्राह्मण” से प्राप्त होती है। शतपथ ब्राह्मण शुक्ल यजुर्वेद का ब्राह्मण ग्रन्थ है।
- प्राचीन काल में यह क्षेत्र विहार नाम से जाना जाता था। जिसका अर्थ होता है, बौद्ध भिक्षुओं का निवास स्थान अर्थात बौद्ध मठ।
- 'बिहार' शब्द “विहार” का तद्भव है।
- 6ठीं शताब्दी ई.पू. में, भारत के पूर्वी क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण धर्म, “बौद्ध धर्म” का उदय हुआ जो भारत में उत्तर-पूर्व में रहने वाले भिक्षुओं का स्थान बना।
- भारत में 16 महाजनपदों का उदय हुआ जिसमें से 3 महाजनपद इस विहार के क्षेत्र में हुए।
- वज्जि, मगध और अंग, ये तीन महाजनपद बिहार के क्षेत्र में विस्तारित हुए।
- राजनैतिक शक्तियों का विस्तार बिहार में सर्वप्रथम हर्यक वंश के समय हुआ, मगध सम्राट बिम्बिसार ने इस विस्तार का प्रारंभ किया, जिसकी जानकारी हमें बौद्ध ग्रंथों से प्राप्त होती है।
- 12वीं शताब्दी के अंतिम दशक में बिहार पर मुस्लिम शासकों का अधिकार हो गया।
- बिहार जीतने वाले पहले तुर्की शासक बख्तियार खिलजी थे। “बिहार” शब्द का पहला प्रयोग “तबकात-ए-नासिरी”, मिनहाज-ए सिराज की पुस्तक, में मिलता है।
- शेरशाह सूरी के समय बिहार को एक सूबे के रूप में मान्यता प्राप्त हुई।
- बिहार को पहली बार दिल्ली सल्तनत के अधीन इल्तुतमिश ने किया और मलिकजानी को बिहार का सूबेदार नियुक्त किया।
- मुगल काल में अकबर ने इस क्षेत्र को जीता तथा पहली बार 1580 में बिहार को एक प्रांत का दर्जा दिया।
- 1764 में हुई बक्सर के युद्ध में अंग्रेजों की विजय के बाद बिहार पर अंग्रेजों का अधिकार हो गया और आजादी तक रहा।
- 12 दिसम्बर, 1911 को बिहार को बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग करने की घोषणा दिल्ली दरबार में की गई।
- 22 मार्च, 1912 को बिहार (उड़िसा सहित) को बंगाल से अलग किया गया।
- 22 मार्च को हम बिहार दिवस मनाते हैं।
- अप्रैल, 1936 को बिहार से अलग एक और प्रांत "उड़िसा" अस्तित्व में आया।
- पुनः 15 नवम्बर, 2000 को बिहार के दक्षिण से एक और राज्य "झारखण्ड" अलग हुआ और अब वर्तमान बिहार 2011 की जनगणना के अनुसार, क्षेत्रफल की दृष्टि से 12वें (UT सहित 13वें) स्थान पर है, जिसका कुल क्षेत्रफल 94163 वर्ग किमी. है।
- बिहार के उत्तर में नेपाल, दक्षिण में झारखण्ड, पूर्व में पश्चिम बंगाल और पश्चिम में उत्तर प्रदेश है।
- वर्तमान बिहार का अक्षांशीय विस्तार 24°20'10" से 27°31'15" है।
- देशान्तरीय विस्तार 82° E 19'50" से 88°17'40" है।
दोस्तों, हमें उम्मीद है कि इस लेख में दी गई जानकारी आपके लिए मददगार साबित हुई होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सही और सटीक जानकारी होना बहुत जरूरी है। ऐसे ही महत्वपूर्ण टॉपिक्स को आसान भाषा में पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट WWW.BIHARGK.IN पर नियमित रूप से विजिट करते रहें। इस लेख को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें!

Comments
Post a Comment