मौर्योत्तर काल में बिहार

मौर्योत्तर काल में बिहार

मगध के विशाल मौर्य साम्राज्य के पतन के बाद बिहार का इतिहास एक ऐसे मोड़ पर खड़ा था, जहाँ से राजनीति, कला और संस्कृति का एक नया और दिलचस्प सफरनामा शुरू होता है। पाटलिपुत्र की इस ऐतिहासिक धरती ने मौर्योत्तर दौर में पुष्यमित्र शुंग के अश्वमेध यज्ञों की गूंज, महर्षि पतंजलि के वैदिक पुनर्जागरण और यवन आक्रमणों के विरुद्ध मगध के अदम्य शौर्य को बहुत करीब से देखा है। इस विस्तृत लेख में आपको मौर्योत्तर काल में बिहार की स्वर्णिम धरोहर, शुंग एवं कण्व राजवंश के राजनीतिक समीकरण, बोधगया व भरहुत के वैभवशाली पाषाण स्थापत्य और कुषाण शासक कनिष्क के पाटलिपुत्र अभियान की पूरी और प्रामाणिक जानकारी पढ़ने को मिलेगी।
mauryottar-kal-bihar
मौर्योत्तर काल में बिहार एवं मगध
शुंग वंश • कण्व वंश • कुषाण वंश (त्वरित रिवीजन एवं विजुअल नोट्स)
1. मौर्योत्तर कालीन राजवंशों का कालक्रम (Flowchart)
मौर्य वंश का अंत
185 ई.पू. में अंतिम मौर्य सम्राट बृहद्रथ की उसके सेनापति द्वारा हत्या
➔ ⬇
शुंग राजवंश
संस्थापक: पुष्यमित्र शुंग
राजधानी: पाटलिपुत्र ➔ विदिशा
अंतिम शासक: देवभूति
➔ ⬇
कण्व राजवंश
75 ई.पू. में वासुदेव द्वारा स्थापना
अंतिम शासक: सुशर्मा (आंध्र-सातवाहनों द्वारा अपदस्थ)
➔ ⬇
कुषाण राजवंश
संस्थापक: कुजुल कडफिसेस
प्रमुख शासक: कनिष्क (पाटलिपुत्र पर आक्रमण)
2. शुंग वंश: प्रमुख विशेषताएँ एवं जानकारी के स्रोत
सामान्य परिचय प्रमुख तथ्य
  • संस्थापक: पुष्यमित्र शुंग (185 ई.पू.)।
  • राजधानी परिवर्तन: मगध की राजधानी पाटलिपुत्र से विदिशा स्थानांतरित की गई।
  • पुनर्जागरण काल: संस्कृत भाषा तथा ब्राह्मण (वैदिक) धर्म का पुनरुत्थान।
  • मनुस्मृति की रचना: वर्तमान स्वरूप की रचना इसी काल में हुई (चारों वर्णों में ब्राह्मणों को श्रेष्ठ बताया गया)।
  • ग्रंथ परिवर्तन: महाभारत के शान्तिपर्व तथा अश्वमेध यज्ञ में परिवर्तन हुआ।
साहित्यिक स्रोत ग्रंथ
  • पुराण (वायु एवं मत्स्य): शुंग वंशावली एवं शासनकाल की जानकारी।
  • हर्षचरित (बाणभट्ट): बृहद्रथ की हत्या कर पुष्यमित्र के सिंहासन पर अधिकार का उल्लेख; पुष्यमित्र को 'अनार्य' कहा गया।
  • महाभाष्य (पतंजलि) एवं गार्गी संहिता: शुंग काल में यवनों (यूनानियों) के आक्रमण की चर्चा।
  • मालविकाग्निमित्रम् (कालिदास): शुंगकालीन राजनीतिक गतिविधियों तथा अग्निमित्र-मालविका के प्रेम का वर्णन।
पुरातात्विक स्रोत अभिलेख
  • अयोध्या अभिलेख: पुष्यमित्र के उत्तराधिकारी धनदेव का लेख; पुष्यमित्र द्वारा कराए गए 2 अश्वमेध यज्ञों का उल्लेख।
  • बेसनगर अभिलेख (गरुड़ स्तंभ): यवन राजदूत हेलियोडोरस का लेख; भागवत धर्म की लोकप्रियता का प्रमाण।
  • भरहुत का लेख: शुंगकालीन स्थापत्य व शासन की जानकारी।
  • हाथीगुंफा अभिलेख: कलिंग नरेश खारवेल द्वारा मगध पर आक्रमण व पुष्यमित्र को पराजित करने का उल्लेख।
3. पुष्यमित्र शुंग (185 ई.पू. – 148 ई.पू. | शासनकाल: 36 वर्ष)
राजनीतिक एवं धार्मिक उपलब्धियाँ सेनानी
  • उपाधि: राजा बनने के बाद भी 'सेनानी' की उपाधि धारण की (पूर्व मौर्य सेनापति होने के कारण)।
  • वैदिक पुनर्जागरण: अशोक के काल में उपेक्षित वैदिक धर्म व कर्मकांडीय आदर्शों की पुनः स्थापना की।
  • अश्वमेध यज्ञ: अपने शासनकाल में दो अश्वमेध यज्ञ करवाए, जिनके पुरोहित महर्षि पतंजलि थे।
  • बौद्ध धर्म के प्रति नीति: बौद्ध ग्रंथों में उस पर 84,000 स्तूप नष्ट करने का आरोप है, किंतु यह असत्य प्रतीत होता है क्योंकि उसने बौद्ध मंत्री नियुक्त किए थे तथा भरहुत स्तूप बनाने का श्रेय भी उसे ही दिया जाता है।
प्रमुख सैन्य अभियान एवं युद्ध विजय अभियान
  • यवन (डेमेट्रियस) से रक्षा: समकालीन यवन आक्रमणकारी डेमेट्रियस (दिमित्र) के आक्रमण से मगध की रक्षा की।
  • विदिशा अभियान: पुत्र अग्निमित्र के नेतृत्व में यूनानियों पर विजय प्राप्त की।
  • विदर्भ (बरार) विजय: स्वतंत्र घोषित शासक व शुंगों के 'स्वाभाविक शत्रु' यज्ञसेन को अग्निमित्र ने परास्त कर पुनः मगध के अधीन किया।
  • कलिंग से संघर्ष: हाथीगुंफा अभिलेख के अनुसार कलिंग राजा खारवेल ने पुष्यमित्र को पराजित किया था।
पुष्यमित्र शुंग का साम्राज्य विस्तार सीमाएँ
⬆ उत्तर हिमालय तक
⬇ दक्षिण बरार (विदर्भ) तक
⬅ पश्चिम पंजाब तक
➡ पूर्व मगध तक
4. शुंग वंश के शासकों का अनुक्रम (कुल 10 शासक)
1. पुष्यमित्र शुंग संस्थापक (36 वर्ष शासन)
➔⬇
2. अग्निमित्र विदिशा का उपराजा • मालविकाग्निमित्रम् का नायक
➔⬇
3. सुज्येष्ठ
➔⬇
4. वसुमित्र
➔⬇
5. आंध्रक
➔⬇
6. पुलिंदक
➔⬇
7. घोष
➔⬇
8. वज्रमित्र
➔⬇
9. भागभद्र (भागवत) 14वें वर्ष में हेलियोडोरस द्वारा विदिशा में गरुड़ स्तंभ स्थापित
➔⬇
10. देवभूति (अंतिम) मंत्री वासुदेव द्वारा 75 ई.पू. में हत्या
5. शुंगकालीन कला, स्थापत्य एवं सामाजिक-धार्मिक जीवन
शुंगकालीन कला एवं स्थापत्य पाषाण शिल्प का शिखर
  • पाषाण का प्रयोग: स्तूप निर्माण में ईंट/लकड़ी के स्थान पर पाषाण (पत्थर) का व्यापक प्रयोग।
  • बोधगया स्थापत्य: बोधगया के स्तूप, वेष्टिनी, तोरणद्वार तथा विशाल मंदिर के चारों ओर पाषाण वेदिका का निर्माण।
  • वेदिका अलंकरण: कमल, राजा-रानी, पुरुष, पशु, बोधिवृक्ष, छत्र, त्रिरत्न एवं कल्पवृक्ष का उत्कीर्णन।
  • अन्य प्रमुख स्थापत्य:
    • विदिशा का गरुड़ स्तंभ (तक्षशिला के यवन शासक एण्टियालकीड्स के राजदूत हेलियोडोरस द्वारा)।
    • अजंता का नवाँ चैत्य मंदिर।
    • नासिक तथा कार्ले के चैत्य।
    • भाजा का चैत्य एवं विहार।
    • मथुरा की अनेक यक्ष-यक्षिणियों की मूर्तियाँ।
धार्मिक एवं सामाजिक महत्त्व समाज व संस्कृति
  • प्रमुख केंद्र: शुंग काल में विदिशा का राजनीतिक एवं सांस्कृतिक महत्त्व सर्वाधिक हो गया था।
  • भाषा व धर्म: संस्कृत भाषा तथा हिंदू धर्म का पुनरुत्थान (महर्षि पतंजलि का विशेष योगदान)।
  • भागवत धर्म: इसी काल में भागवत धर्म का उदय व विकास हुआ।
  • सामाजिक प्रथा (बाल विवाह): समाज में बाल विवाह का प्रचलन बढ़ गया था; कन्याओं का विवाह 8 से 12 वर्ष की आयु में किया जाने लगा था।
परीक्षा उपयोगी तथ्य: कालिदास कृत मालविकाग्निमित्रम् में विदर्भ शासक यज्ञसेन की चचेरी बहन मालविका और शुंग शासक अग्निमित्र की प्रेम कथा का वर्णन है।
6. कण्व वंश एवं कुषाण वंश (क्रमानुसार प्रवाह)
कण्व राजवंश (75 ई.पू. से) स्रोत: पुराण
1. वासुदेव संस्थापक (9 वर्ष)
➔⬇
2. भूमिदेव
➔⬇
3. नारायण
➔⬇
4. सुशर्मा अंतिम शासक
  • स्थापना: शुंग शासक देवभूति के मंत्री वासुदेव ने 75 ई.पू. में उसकी हत्या कर कण्व वंश की नींव रखी।
  • सीमित क्षेत्र: मगध राज्य केवल पाटलिपुत्र क्षेत्र तक सीमित रह गया और इसका राजनीतिक महत्त्व समाप्त हो गया।
  • पतन: अंतिम कण्व शासक को आंध्र-सातवाहनों ने अपदस्थ कर दिया।
कुषाण राजवंश और बिहार कनिष्क काल
1. कुजुल कडफिसेस संस्थापक
➔⬇
2. विम कडफिसेस उत्तराधिकारी
➔⬇
3. कनिष्क महानतम शासक
  • पाटलिपुत्र पर आक्रमण: श्रीधर्मपिटक निदानसूत्र के चीनी अनुवाद के अनुसार, कनिष्क ने पाटलिपुत्र पर आक्रमण कर वहाँ के शासक को पराजित किया।
  • हर्जाने में प्राप्ति: कनिष्क ने पाटलिपुत्र से मगध के प्रसिद्ध विद्वान अश्वघोष तथा बुद्ध का भिक्षापात्र प्राप्त किया।
  • प्रसिद्ध चिकित्सक: चरक कनिष्क के दरबारी चिकित्सक थे, जिन्होंने चिकित्सा शास्त्र के प्रसिद्ध ग्रंथ 'चरकसंहिता' की रचना की।
7. तुलनात्मक सारणी: शुंग वंश बनाम कण्व वंश बनाम कुषाण वंश
विशेषता / आधार शुंग राजवंश कण्व राजवंश कुषाण राजवंश (मगध संदर्भ)
संस्थापक पुष्यमित्र शुंग (185 ई.पू.) वासुदेव (75 ई.पू.) कुजुल कडफिसेस
प्रमुख शासक पुष्यमित्र शुंग, अग्निमित्र, भागभद्र वासुदेव, भूमिदेव, नारायण विम कडफिसेस, कनिष्क
अंतिम शासक देवभूति (वासुदेव द्वारा हत्या) सुशर्मा (सातवाहनों द्वारा अपदस्थ) — (मगध में कनिष्क का प्रभाव प्रमुख)
राजधानी / केंद्र पाटलिपुत्र से विदिशा स्थानांतरित केवल पाटलिपुत्र क्षेत्र तक सीमित पाटलिपुत्र पर आक्रमण व अधीनता
प्रमुख विद्वान / व्यक्तित्व महर्षि पतंजलि, हेलियोडोरस (राजदूत) वासुदेव (पूर्व शुंग मंत्री) अश्वघोष (विद्वान), चरक (चिकित्सक)
प्रमुख सांस्कृतिक योगदान संस्कृत व वैदिक पुनर्जागरण, मनुस्मृति, पाषाण वेदिकाएँ व गरुड़ स्तंभ मगध का राजनीतिक महत्त्व लगभग समाप्त हुआ बुद्ध का भिक्षापात्र ले गए, चरकसंहिता की रचना

शुंग राजवंश

  • पुष्यमित्र शुंग ने शुंग वंश की स्थापना की थी।
  • शुंग काल में मगध की राजधानी पाटलिपुत्र को विदिशा स्थानांतरित कर दिया गया था।
  • इस वंश के शासन काल के समय संस्कृत भाषा और ब्राह्मण धर्म का पुनरुत्थान हुआ। मनुस्मृति के वर्तमान स्वरूप की रचना शुंग काल में ही हुई थी, जिसमें चारों वर्णों में ब्राह्मणों को श्रेष्ठ बताया गया।
  • विद्वानों के अनुसार, शुंग काल में ही महाभारत के शान्तिपर्व तथा अश्वमेध यज्ञ में भी परिवर्तन हुआ।

शुंग वंश की जानकारी स्रोत

  • साहित्यिक स्रोत- पुराण (वायु और मत्स्य पुराण), हर्षचरित (इसमें अंतिम मौर्य शासक बृहद्रथ की हत्या कर पुष्यमित्र शुंग के सिंहासन पर अधिकार करने का उल्लेख है।), पतंजलि का महाभाष्य एवं गार्गी संहिता (इस ग्रंथ में शुंग काल में यवनों के आक्रमण की चर्चा है।), मालविकाग्निमित्रम् (इसमें शुंगकालीन राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी है)।
  • पुरातात्विक स्रोत- अयोध्या अभिलेख (यह पुष्यमित्र शुंग के उत्तराधिकारी धनदेव का अभिलेख है, इसमें पुष्यमित्र शुंग द्वारा कराए गए दो अश्वमेध यज्ञ का उल्लेख है), बेसनगर का अभिलेख (यह यवन राजदूत हेलियोडोरस का अभिलेख है जो गरुड़ स्तंभ के ऊपर खुदा है। इससे भागवत धर्म की लोकप्रियता का पता चलता है।), भरहुत का लेख (इससे भी शुंग काल के बारे में जानकारी प्राप्त होती है।)।

पुष्यमित्र शुंग

  • यह मौर्य शासकों का सेनापति था, इसने 185 ई.पू. में अंतिम मौर्य शासक बृहद्रथ की हत्या कर मगध पर अधिकार कर लिया था।
  • इसने राजा बन जाने के बाद सेनानी की उपाधि धारण की। वह मौर्यों की सेना का सेनापति था, इस कारण इसी नाम से विख्यात था।
  • पुष्यमित्र को बाणभट्ट ने 'हर्षचरित' में 'अनार्य' कहा है।
  • वह ब्राह्मण था। उसने दो अश्वमेध यज्ञ करवाए, जिसमें उसने पतंजलि को पुरोहित बनाया था। उसने साम्राज्य में वैदिक धर्म एवं कर्मकांडीय आदर्शों की स्थापना की, जो सम्राट अशोक के शासनकाल में उपेक्षित हो गए थे। इसी कारण इस काल को वैदिक/ब्राह्मण धर्म पुनर्जागरण का काल कहा जाता है।
  • पुष्यमित्र शुंग ने मगध साम्राज्य पर अपना अधिकार कर यवन आक्रमणकारी डेमिट्रियस के आक्रमण से मगध साम्राज्य की रक्षा की थी। डेमेट्रियस (दिमित्र) नामक यवन राजा पुष्यमित्र का समकालीन था। जो राज्य मगध की अधीनता त्याग चुके थे, उसने उन्हें फिर से मगध के अधीन कर लिया था।
  • विदर्भ (बरार) की विजय - विदर्भ के शासक यज्ञसेन ने स्वयं को विदर्भ का स्वतंत्र शासक घोषित कर दिया। पुष्यमित्र के आदेश से अग्निमित्र ने उस पर आक्रमण किया और उसे परास्त कर विदर्भ को फिर से मगध साम्राज्य के अधीन कर लिया। यज्ञसेन को शुंगों का 'स्वाभाविक शत्रु' बताया गया है।
  • हाथीगुंफा अभिलेख से ज्ञात होता है कि कलिंग के राजा खारवेल ने मगध पर आक्रमण कर पुष्यमित्र शुंग को पराजित कर दिया था।
  • पुष्यमित्र शुंग के शासन काल में विदिशा का विजय अभियान उसके पुत्र अग्निमित्र द्वारा सम्पन्न हुआ, जिसमें उसने यूनानियों पर विजय प्राप्त की।
  • बौद्ध ग्रंथों के अनुसार, पुष्यमित्र शुंग ने बौद्ध धर्मावलम्बियों पर बहुत अत्याचार किए और अशोक द्वारा निर्मित 84 हजार स्तूपों को नष्ट करवा दिया। किन्तु यह कथन असत्य प्रतीत होता है क्योंकि इसने कुछ बौद्धों को अपना मंत्री भी नियुक्त कर रखा था तथा भरहुत स्तूप बनाने का श्रेय पुष्यमित्र शुंग को ही दिया जाता है।
  • इसका साम्राज्य उत्तर में हिमालय से लेकर दक्षिण में बरार तक तथा पश्चिम में पंजाब से लेकर पूर्व में मगध तक फैला हुआ था।
  • पुराणों के अनुसार पुष्यमित्र ने 36 वर्षों तक शासन किया। इस प्रकार उसका काल 148 ई.पू. तक माना जाता है।

अग्निमित्र

  • पुष्यमित्र शुंग की मृत्यु के पश्चात शासक बना।
  • कालिदास द्वारा रचित नाटक मालविकाग्निमित्रम् में अग्निमित्र का उल्लेख किया गया है। इसमें यज्ञसेन की चचेरी बहन मालविका और अग्निमित्र के प्रेम की कथा का वृत्तांत उल्लेखित है।
  • पुष्यमित्र के शासनकाल में ही अग्निमित्र को विदिशा का उपराजा नियुक्त कर दिया गया था।

अन्य शासक

  • अग्निमित्र शुंग के पश्चात इस वंश में 8 शासक और हुए जिनमें सुज्येष्ठ, वसुमित्र, आंध्रक, पुलिंदक, घोष, वज्रमित्र, भागवत तथा देवभूति नामक राजाओं का वर्णन मिलता है।
  • तक्षशिला के यवन शासक एण्टियालकीड्स के राजदूत हेलियोडोरस ने शुंग वंश के 9वें शासक भागभद्र (भागवत) के शासनकाल के 14वें वर्ष में विदिशा में गरुड़ स्तम्भ की स्थापना की थी।
  • इस वंश का अंतिम शासक देवभूति था। इसके मंत्री वसुदेव ने इसकी हत्या कर इस वंश का अंत कर दिया तथा एक नए कण्व वंश की स्थापना की।

शुंगकालीन कला

  • शुंगकाल में पाषाण शिल्प का स्थापत्य अपने शिखर पर था। इसका उदाहरण बोधगया के स्तूप, वेष्टिनी, वेदिकाएँ तथा तोरणद्वार हैं।
  • शुंगकाल में ही बोधगया के विशाल मन्दिर के चारों ओर एक पाषाण वेदिका का निर्माण भी हुआ था। इसमें कमल, राजा, रानी, पुरुष, पशु, बोधिवृक्ष, छत्र, त्रिरत्न, कल्पवृक्ष आदि प्रमुख हैं।
  • इस काल के प्रमुख स्थापत्य में विदिशा का गरुड़ स्तंभ, अजंता का नवाँ चौत्य मंदिर, नासिक तथा कार्ले के चौत्य, मथुरा की अनेक यक्ष-यक्षिणियों की मूर्तियाँ तथा भाजा का चौत्य एवं विहार प्रमुख है।
  • शुंग काल में स्तूप के निर्माण में पाषाण का प्रयोग किया गया था।

धार्मिक एवं सामाजिक महत्त्व

  • विदिशा का राजनीतिक एवं सांस्कृतिक महत्त्व शुंग काल में सर्वाधिक हो गया था।
  • संस्कृत भाषा तथा हिंदू धर्म का पुनरुत्थान भी शुंग काल में ही हुआ था। इसमें महर्षि पतंजलि का विशेष योगदान था।
  • शुंगकालीन समाज में बाल विवाह का प्रचलन था तथा कन्याओं का विवाह 8 से 12 वर्ष की आयु में किया जाने लगा था।
  • भागवत धर्म का उदय व विकास इस काल में ही हुआ था।

कण्व वंश

  • वासुदेव को इस वंश का संस्थापक माना जाता है। वह शुंग शासक देवभूति का मंत्री था।
  • वासुदेव ने 75 ई.पू. में शुंग वंश के शासक देवभूति की हत्या कर मगध में कण्व वंश की स्थापना की। उसने 9 वर्षों तक शासन किया।
  • वासुदेव के पश्चात भूमिदेव, नारायण तथा सुशर्मा इस वंश के अन्य शासक बनें। इस वंश की जानकारी पुराणों से प्राप्त होती है।
  • इस वंश के शासनकाल के समय मगध राज्य सम्भवतः पाटलिपुत्र क्षेत्र तक ही सीमित था तथा मगध का राजनीतिक महत्व समाप्त हो गया था।
  • कण्व वंश के अंतिम शासक को आंध्र-सातवाहनों ने अपदस्थ कर दिया।

कुषाण वंश

  • इस वंश की स्थापना कुजुल कडफिसेस ने की थी। इसकी मृत्यु के बाद विम कडफिसेस शासक बना।
  • विम कडफिसेस के पश्चात कनिष्क शासक बना। श्रीधर्मपिटक निदानसूत्र के चीनी अनुवाद से ज्ञात होता है कि कनिष्क ने पाटलिपुत्र पर आक्रमण किया और वहाँ के शासक को हराकर हर्जाने के रूप में मगध के प्रसिद्ध विद्वान अश्वघोष तथा बुद्ध का भिक्षापात्र प्राप्त किया था।
  • चरक कुषाणवंशीय कनिष्क के दरबार में जाने-माने चिकित्सक थे। उन्होंने चिकित्सा शास्त्र संबंधी ग्रंथ की रचना की जिसे चरकसंहिता कहा जाता है।

दोस्तों, हमें उम्मीद है कि इस लेख में दी गई जानकारी आपके लिए मददगार साबित हुई होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सही और सटीक जानकारी होना बहुत जरूरी है। ऐसे ही महत्वपूर्ण टॉपिक्स को आसान भाषा में पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट WWW.BIHARGK.IN पर नियमित रूप से विजिट करते रहें। इस लेख को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें!

Tags:

Comments

Post a Comment

Author Box